॥ ॐ श्री गणेशाय नमः ॥ • शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

🛕 क्या आप इस आरती का सजीव दर्शन (Virtual Altar) करना चाहते हैं?

आरती की थाली घुमाएं, मंदिर की घंटी व शंख बजाएं और पुष्प वर्षा करें।

सजीव आरती शुरू करें →
आरती संग्रह • Aarti Sangrahशुक्रवार एवं दीपावली

माता महालक्ष्मी जी की आरती

"ॐ जय लक्ष्मी माता, तुमको निसदिन सेवत, हर विष्णु विधाता॥"

22px
सजीव दर्शन 🛕

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।

तुमको निसदिन सेवत, हर विष्णु विधाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।

सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

दुर्गा रूप निरंजनि, सुख सम्पति दाता।

जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।

कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।

सब सम्भव हो जाता, मन नहिं घबराता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।

खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।

रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहिं पाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गावे।

उर आनन्द समावे, पाप सकल जावे॥ ॐ जय लक्ष्मी माता...॥